19 दिसंबर 2017 - 03:48
ईरानी विदेश मंत्री आज़रबाईजान के दौरे पर

सूत्रों के अनुसार तीनों देशों के मंत्री विदेशी मामलात, ट्रांसपोर्ट, ट्रांज़िट और एनर्जी के विषय पर भी बातचीत करेंगे।

अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबना : प्राप्त सूत्रों के अनुसार इस्लामी राष्ट्र ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद ज़रीफ तुर्की, ईरान और आज़रबाईजान की बैठक में भाग लेने के लिए आज़रबाईजान के दौरे पर जाएंगे।
 इस बैठक में क्षेत्रीय और आपसी संबंधों के बारे में बातचीत की जाएगी।
 सूत्रों के अनुसार तीनों देशों के मंत्री विदेशी मामलात, ट्रांसपोर्ट, ट्रांज़िट और एनर्जी के विषय पर भी बातचीत करेंगे।